पत्नी ने की पति की मदद
एक नाबालिग लड़की के साथ तीन महीने तक बार बार रेप हुआ।जिस आदमी ने दुष्कर्म किया उसकी पत्नी ने इस काम में उसकी मदद की।
मामला मध्य प्रदेश के मुरैना का है।
पीड़िता लड़की के परिवार को इस बारे में तब पता चला जब लड़की को गर्भ ठहर गया।
जब परिवार के लोगों ने तेजी से उभरते उसके पेट के बारे में पूछा तो लड़की ने पूरी कहानी उन्हें बताई।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि वो तीन माह की गर्भवती है।
इस मामले में अभियुक्त पप्पू कवाडिया (50) और उसकी पत्नी अमीना (45) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुरैना के गणेशपुरा मोहल्ले में रहने वाले पप्पू ने तीन महीने पहले बच्ची को मिठाई का लालच दिया और अपने घर ले गया।
जब वो बच्ची को बेडरूम में ले गया तो उसकी पत्नी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
पुलिस ने बताया कि उसने बच्ची के साथ रेप किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद तो पप्पू ने उसके साथ बार बार सेक्स किया।
बच्ची के माता पिता ने उसका गर्भ समाप्त करने के लिए डॉक्टरों से सलाह ली है।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरा इलाका स्तब्ध है और अपने बेटियों की सुरक्षा के प्रति सावधानी बरत रहा है।
मुरैना में यह दूसरा मामला है जब किसी पत्नी ने रेप में अपने पति की मदद की हो।
सबलगढ़ इलाके से भी पिछले साल अक्तूबर में एक ऐसी ही खबर आई थी जहां एक महिला ने रेप में अपने पति की मदद की थी।
सवाल यह है कि हमारा समाज आखिर जा कहां रहा है? और इस सवाल का जवाब हमें खुद की तलाश करना होगा।

LIKE HITTING
ReplyDelete